दिल्ली में आप के ‘झाड़ू’ से विपक्ष का सफाया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। अभी तक आए नतीजों और रूझानों के अनुसार 70 में से 63 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री अपनी सीटें जीतते दिख रहे हैं। भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीँ कांग्रेस लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल पायी है।
इस प्रचंड जीत को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की जीत बताया और अपनी सरकार के द्वारा विकास की राजनीति की जीत बताया।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ था। पिछली बार 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 67 सीटें जीती थीं, विपक्षी भाजपा 3 सीटों पर सिमट गई थी।
इस चुनाव में भाजपा को 22 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की उम्मीद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उसकी तरफ से प्रचार किया था, लेकिन नतीजे उसकी उम्मीदों के उलट रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here