देहरादून। आज शनिवार को प्रदेश भाजपा सभी 70 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल तैयार करने में जुटी है। इसके बाद हर सीट पर पार्टी तीन नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके लिए आज शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक हुई।दिलचस्प बात यह है कि भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से हरक सिंह रावत गायब रहे। जिसके बाद उनके नाराज होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैरने लगीं। वहीं इस मामले पर हरक सिंह रावत से बात करने पर उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक की सूचना नहीं मिली थी। हालांकि वह देहरादून में ही हैं।उधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सभी चुनाव क्षेत्रों से पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चुनाव क्षेत्रों से लाए गए नामों की पेटी खोली गईं। वरिष्ठ नेताओं के बीच इन नामों पर गहन मंथन हुआ।आज शनिवार को कोर ग्रुप के सामने ये सभी नाम रखे गये और दावेदारों की जीत की संभावना की मेरिट पर तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। सुबह 11 बजे से कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई और फिर एक बजे से चुनाव समिति की बैठक हुई। कौशिक के मुताबिक दोनों बैठकों में नामों का पैनल तैयार करने के बाद इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजने की तैयारी। केंद्रीय संसदीय बोर्ड तीन नामों के पैनल पर विचार करने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।कल रविवार को भाजपा आलाकमान ने नई दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। जिसमें पुष्कर सिंह धामी, मदन कौशिक, प्रह्लाद जोशी, दुष्यंत गौतम, अजेय भाग लेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी।
Latest article
मसूरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके...
मसूरी। देहरादून जिले के मसूरी में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां हाथीपांव रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी...
राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड, यहां आग से 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख…
देहरादून। राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड की खबर सामने आ रही है। आग लगने के कारण दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग...
Uttarakhand Board Result 2024: कल घोषित होगा परीक्षा परिणाम, इस लिंक से कर पाएंगे...
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। कल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के...