देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस क्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब विनोद कुमार नए पीसीसीएफ होंगे। इसके साथ ही कई अधिकारियों को हटाया गया है। प्रदेश में वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी (हेड ऑफ फॉरेस्ट) को हटाने के आदेश हुए हैं. उनकी जगह अब विनोद कुमार को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है। राजीव भरतरी को अब उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विनोद कुमार प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और वन मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह उत्तराखंड वन विभाग में विनोद कुमार को पावरफुल किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके अलावा जेएस सुहाग से भी मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वापस ले लिया गया है।
Latest article
उत्तराखंड के इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया...
देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन...
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पांच छात्र-छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर…
मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे...
ऋषिकेश में आवासीय कॉलोनी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
ऋषिकेश। एम्स चौकी क्षेत्र के वीरभद्र रोड स्थित बंद पड़ी स्टेडिया फैक्ट्री के सामने आवासीय कॉलोनी के जंगल में एक युवक का...