उत्तराखंड : वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस क्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब विनोद कुमार नए पीसीसीएफ होंगे। इसके साथ ही कई अधिकारियों को हटाया गया है। प्रदेश में वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी (हेड ऑफ फॉरेस्ट) को हटाने के आदेश हुए हैं. उनकी जगह अब विनोद कुमार को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है। राजीव भरतरी को अब उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विनोद कुमार प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और वन मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह उत्तराखंड वन विभाग में विनोद कुमार को पावरफुल किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके अलावा जेएस सुहाग से भी मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वापस ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here