ब्रेकिंगः स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे सीएम धामी

फाइल फोटो
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया समिति का गठन
  • उपाध्यक्ष होंगे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत
  • 15 दिन में करेंगे स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

देहरादून प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या खामियां हैं। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पैनी नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति हर 15 दिन में बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी। इसके बाद भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र का सहयोग भी मांगा था। वह स्वयं अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीड बैक ले रहे हैं। समिति में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा समिति में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, डा पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव स्वास्थ्य सोनिका, अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चैहान बतौर सदस्य शामिल होंगे। महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅं तृप्ति बहुगुणा इस समिति में सदस्य सचिव के रूप में रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here