उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS समेत 16 नौकरशाहों के विभागों में बदलाव, देखें लिस्ट

0
1

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में शासन ने विभिन्न विभागों में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है और कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिम्मेदारियां में बदलाव को लेकर कानून विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.