दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, चार जवानों की मौत

3
145

पश्चिम बंगाल। सिक्किम में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। पाकयोंग जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में 700 से 800 फीट नीचे गिर गया। हादसा दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुआ। यह सिल्क रूट के नाम से मशहूर रेनॉक रोंगली हाईवे के पास पड़ता है।

मृतकों में मध्य प्रदेश के रहने वाले ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के रहने वाले क्राफ्टमैन डब्लू पीटर, हरियाणा के रहने वाले नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के रहने वाले सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। ड्राइवर समेत सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी से एनरूट मिशन कमांड यूनिट के थे।

Enews24x7 Team

3 comments

  1. fdertol mrtokev 11 February, 2026 at 00:17

    Hello, Neat post. There is a problem with your site in web explorer, would test thisK IE still is the marketplace chief and a large element of other folks will leave out your excellent writing due to this problem.

  2. Bot Tracker 12 March, 2026 at 20:36

    I am now not positive where you’re getting your information, but good topic. I needs to spend a while finding out more or working out more. Thanks for wonderful info I was in search of this info for my mission.

Leave a reply