उत्तराखंड: पांच IPS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

0
1

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों के संबंध में आदेश मंगलवार की देर शाम को ही जारी कर दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, आईपीएस मुकेश कुमार, निहारिका तोमर, जीतेन्द्र महरा, धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल और रचिता जुयाल का नाम शामिल है। आईपीएस मुकेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम पुलिस अधिकासक से एसडीआरबी और सीसीटीएनएस की जिम्मेदार दी है। वहीं आईपीएस अधिकारी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था बनाया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.