उत्तराखंड: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, महिला का हाथ कटकर हुआ अलग, बच्चे और पति घायल

0
1

हल्द्वानी।मंदिर से लौट रहे एक परिवार का वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। जबकि पति समेत दो बच्चों को हल्की चोट आई।

जानकारी के मुताबिक हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। पूजा अर्चना के बाद रात में पूरा परिवार स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से छह किलोमीटर पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। हादसा के बाद वाहन में चीख पुकार मच गई। हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला समेत सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच भिजवाया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। काठगोदाम एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। हादसों में आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.