देहरादून गोलीकांड मामले में गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, बोले-खौफ के साए में जी रहे…

देहरादून। राजधानी दून के रायपुर डोभाल चौक पर हुए गोलीकांड को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों अब सड़कों पर उतरकर नजर आ रहा है। हत्या के विरोध में आज गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कहा कि यहां लोग अब डर के साए में जीने को मजबूर हैं। मृतक दीपक की बहन दीक्षा ने कहा कि समाज को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह घटनाएं कल किसी और के साथ भी हो सकती है।

वहीं आरोपियों के घर के पास धरने पर बैठे लोगों के अनुसार सुबह इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई। करीब 25 लोगों जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने धक्का मुक्की की, महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस नहीं थी। आरोपियों को संरक्षण के आरोप भो पीड़ित पक्ष ने लगाए। डोभालवाला चौक पर बाजार बंद है। कुछ दुकानें खुली हैं बाकी बाजार बंद है।

ये है प्रदर्शनकारियों की मांग:-पीड़ित परिजनों की मांग है कि दिवंगत रवि बडोला की पत्नी को स्थायी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज के साथ 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही गोलीकांड मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त:- रवि बडोला हत्याकांड मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने वालों का बैक ग्राउंड जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वेरिफिकेशन ड्राइव भी सख्ती से चलाने के निर्देश दिए।
पुलिस की गिरफ्त में हैं सातों आरोपी:- बता दें इस प्रकरण को लेकर राजधानी देहरादून में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। आक्रोशितों ने डोभाल चौक में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसके बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था। बता दें पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।








Way cool, some valid points! I appreciate you making this article available, the rest of the site is also high quality. Have a fun.
My partner and I absolutely love your blog and find a lot of your post’s to be exactly what I’m looking for. Do you offer guest writers to write content for you? I wouldn’t mind writing a post or elaborating on some of the subjects you write with regards to here. Again, awesome weblog!
That is really attention-grabbing, You’re an overly professional blogger. I’ve joined your feed and stay up for in the hunt for extra of your magnificent post. Additionally, I’ve shared your website in my social networks!