उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के चलते एक्शन में पुलिस, डीजे वाले बाबू हो जाएं सावधान! गाना चलाया तो…
हरिद्वार। उत्तराखंड में इन दिनों बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई करने के लिए शांत माहौल की आवश्यकता होती है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत सभी थानों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी तरह का दखल नहीं आना चाहिए। खास करके डीजे तो उनकी पढ़ाई में बिल्कुल भी खलल नहीं डाले।
एसएसपी ने बताया कि हमारे द्वारा हरिद्वार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह से बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। खास तौर पर आसपास से लगे लाउडस्पीकर हों या फिर डीजे, यदि कोई भी बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत करता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, सभी डीजे संचालकों को कहा गया है कि नियमानुसार ही डीजे चलाएं। यदि वह 10:00 बजे रात्रि के बाद डीजे चलाते हुए पाए जाते हैं, तो उनके ऊपर चालान या फिर जो भी वैधानिक कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।
इसी के साथ उन्होंने बताया कि हमने सोशल मीडिया पर आमजन से भी अपील की है कि वह यदि आसपास किसी भी तरह से बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है तो उसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को दें। हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।








