64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्डों में शुमार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 64वें संस्करण में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे इसमें संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ को सबसे ज्यादा 17 नॉमिनेशन मिले थे। ‘पद्मावत’ फिल्म ने चार कैटेगरी- बेस्ट एक्टर (रणवीर सिंह), बेस्ट म्यूजिक एलबम, बेस्ट प्लेबैक सिंगर और बेस्ट कोरियोग्राफी का खिताब हासिल किया। आलिया भट्ट स्टारर मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ को 15 नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से फिल्म ने बेस्ट एक्टर (आलिया भट्ट) और बेस्ट डायरेक्टर सहित कुल पांच कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते। क्राइम थ्रिलर ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ को 11-11 नॉमिनेशन मिले थे।

ये है अवॉर्ड्स की लिस्ट…

  • बेस्ट फिल्म- पॉपुलर- राजी
  • बेस्ट फिल्म- क्रिटिक्स अवॉर्ड- अंधाधुन
  • बेस्ट डायरेक्टर – मेघना गुलजार (राजी)
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- पॉपुलर- रणबीर कपूर (संजू)
  • क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल)- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन),रणवीर सिंह (पद्मावत)
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)- पॉपुलर- आलिया भट्ट (राजी)
  • क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल)- नीना गुप्ता (बधाई हो)
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- गजराज राव (बधाई हो)
  • विक्की कौशल (संजू)
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- सुरेखा सिखरी (बधाई हो)
  • बेस्ट ओरिजनल स्टोरी- अनुभव सिन्हा (मुल्क)
  • बेस्ट डायलॉग- अक्षत घिलडियाल (बधाई हो)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- श्रीराम राघवन, अरिजीत विश्वास, पूजा लाधा सूरती, योगेश चांदेकर, हेमंत राव (अंधाधुन)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- श्रीदेवी
  • बेस्ट डेब्यू मेल- ईशान खट्टर (बियॉन्ड द क्लाउड्स)
  • बेस्ट डेब्यू फीमेल- सारा अली खान (केदारनाथ)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- अमर कौशिक (स्त्री)
  • बेस्ट एक्शन – विक्रम दहिया, सुनील रोड्रिग्ज (मुक्काबाज)
  • बेस्ट म्यूजिक एलबम- पद्मावत (संजय लीला भंसाली)
  • बेस्ट लिरिक्स- ऐ वतन-गुलज़ार (राज़ी)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह- ऐ वतन (राज़ी)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल) -श्रेया घोषाल-घूमर (पद्मावत)
  • आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग टैलेंट इन फिल्म म्यूजिक- निलाद्री कुमार (लैला मजनू)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- पंकज कुमार (तुम्बाड)
  • बेस्ट वीएफएक्स- रेड चिलीज (ज़ीरो)
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- डैनियल जॉर्ज (अंधाधुन)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- कृति महेश मिड्या, ज्योति तोमर (घूमर-पद्मावत)
  • बेस्ट एडिटिंग- पूजा लाधा सूरती (अंधाधुन)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- नितिन जिहानी चौधरी, राजेश यादव (तुम्बाड)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- कुनाल शर्मा (तुम्बाड)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम- शीतल शर्मा (मंटो)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here