12 साल की किशोरी बनी मां

  • दुष्कर्म का ओरापी गिरफ्तार

रूद्रपुर। रुद्रपुर क्षेत्र में 12 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म। जन्म के तुरंत बाद ही नवजात की मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी 12 साल की लड़की के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने जब लड़की की जांच की पता चला कि लड़की गर्भवती है। परिजनों को जब यह पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। लड़की ने रात को ही एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद ही नवजात की मौत हो गयी। सूचना पर महिला एसआई राखी ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लिये। पीड़िता ने बताया कि ठाकुर नगर निवासी दीवान मंडल ने उसको बंधक बना कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मंडल के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here