केदारनाथ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत…

0
9

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा हादसा रुद्रप्रयाग का है। जहां दीपावली का पर्व मना कर अपने गांव से लौट रहे युवक की स्कूटी हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार यानी 21 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग के धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी पंकज सिंह नेगी पुत्र सते सिंह नेगी (उम्र 29 वर्ष) अपने गांव से अगस्त्यमुनि स्थित एल एंड टी कंपनी में काम पर जा रहा था। तभी केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा में जीएमवीएन के पास उसकी स्कूटी अचानक सड़क किनारे खड़े लोडर से जा टकरा गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और वो सड़क पर ही गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पंकज को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद में शव को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। हादसे के बाद रुद्रप्रयाग नगर और धनपुर पट्टी में शोक की लहर है। धनपुर पट्टी में हर कोई घटना से दुखी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.