UKSSSC पेपर लीक पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दी आंदोलन की चेतावनी

0
2

देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आज वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े किए। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण को एक महीना बीत चुका है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें अब भी अधर में लटकी हैं।

धस्माना ने बताया कि कांग्रेस की मांग है कि UKSSSC के अध्यक्ष मर्तोलिया को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही पेपर लीक प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में CBI से कराई जाए। इसके अलावा कांग्रेस ने पूरे मामले में जिन लोगों पर आरोप है, उन पर कार्रवाई की मांग की है।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि धामी सरकार ने भले ही CBI जांच के आदेश जारी किए हों, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जांच कब और कैसे शुरू होगी। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को अब सड़कों पर लेकर जाएगी। पार्टी जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तय कर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कांग्रेस सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.