ऋषिकेश: पहले गंगा में भाभी ने लगाई छलांग, अब देवर ने भी दी जान

0
1

ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत से एक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। एक युवक ने 72 सीढ़ी घाट से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक की भाभी ने भी इसी घाट के पास से छलांग लगाई थी। पुलिस गंगा में दोनों की तलाश कर रही है।

जानकारी देते हुए ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि गुरुवार की शाम एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और टहलने लगा। उसके कुछ देर बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घाट पर युवक की जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन मिला। जिससे युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग, ऋषिकेश के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा में छलांग लगा दी थी। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में महिला की पहचान 36 वर्षीय सोनी निवासी आमबाग के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि गंगा में कूदने वाले देवर और भाभी हैं। दोनों की गंगा में तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाभी और देवर ने गंगा नदी में छलांग क्यों लगाई। इस संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.