देहरादून में वॉल्वो बस गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकराई, ड्राइवर की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में आज एक वॉल्वो बस बेकाबू होकर सामने चल रहे एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई, जिससे बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब एक वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप बस सामने चल रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि सभी बस यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कार ने बुजुर्ग को रौंदा, दर्दनाक मौत
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला थाना मोदी नगर गाजियाबाद और घायल परिचालक का नाम दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ उतर प्रदेश बताया गया है।








