राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर देहरादून में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

0
1

देहरादून।राजधानी देहरादून में आज यानि 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। शाम करीब 6 बजे देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जुबिन नौटियाल,पवनदीप राजन और पांडवाज ग्रुप के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा। ऐसे में प्रदेशभर में आज (मंगलवार) मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिस वजह से ठंड का अहसास थोड़ा कम होगा। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कोहरा छाने से ठंड परेशां कर सकती है।

बता दें बीते सोमवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.