अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है उत्तराखंड में मौसम

0
1

देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून में भी आंशिक बादल जाने के साथ सर्द हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं होली से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज और कल प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं। ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 5. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर चमोली के जोशीमठ में नेशनल विंटर गेम्स 2025 के आयोजन के लिए विंटर गेम्स संगठन ने औली पहुंचकर ढलानों पर बर्फ का निरीक्षण किया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.