Uttarakhand Weather: इन पाँच जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

0
1

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते कई दिनों से चल रहे सूखे का क्रम टूटने के आसार हैं। प्रदेशभर में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झक्कड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज कई पर्वतीय जिलों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कही हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) से चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो आज यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश व गजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 34°C व 20°C के लगभग रहने की संभावना है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.