Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
3

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ों से मैदानों तक धूप और बादलों की आंखमिचौली के बीच हल्की बारिश हो रही है। देहरादून में सुबह जोरदार बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के भी चमकने के आसार हैं।

उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड के मातली गांव में दो गदेरे उफान पर आ गए, जिसकी वजह से कई घरों में पानी घुस गया। गदेरों का रौद्र रूप देखकर 20 घरों के लोगों ने नजदीकी होटल में शरण ली।

वहीं मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे लगभग 5 घंटे तक बाधित रहा है। मातली के साथ ही जोशियाड़ा और कोटी वह बंगा रोड में नाले उफान पर आने से कई घरों में पानी घुस गया। इस आफत से डरे हुए लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। नालों के उफान में आने के कारण कई घरों की सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.