Uttarakhand: आज पास होंगे 9 विधेयक और अनुपूरक बजट, सदन में जारी है विपक्ष का धरना

0
2

गैरसैंण।उत्तराखंड के गैरसैंण में मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। जहां सरकार ने 9 विधेयक सदन के पटल पर पेश किए। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया। मंगलवार को दिन भर हंगामा और सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद से जारी विपक्षी विधायकों का धरना रात भी चला। आज सुबह भी विपक्ष का धरना जारी है।

सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी विपक्ष नहीं माना है। सरकार से विपक्षी तीन मांगें कर रहा है। 1- जिला अधिकारी नैनीताल का तबादला, 2- SSP का निलंबन, 3- कांग्रेस नेताओं पर से मुकदमा वापसी। इधर आज सरकार 9 विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पास कराएगी। मंगलवार को 9 विधेयक और 5,315.89 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था।

चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सीएम धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले। उनके आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवाभावना सराहनीय रही है, जिसने संपूर्ण बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.