उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, महिला फार्मासिस्ट की मौत

0
1

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ी सैंण में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ श्रीनगर से अगस्त्यमुनि जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई।

मिलीं जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने नौ बजे वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा। वहीं सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और फायर टीम द्वारा किसी तरह से मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर महिला को खाई से बाहर निकाला तो महिला गंभीर रूप से घायल थी। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। महिला उखीमठ के परकंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.