उत्तराखंड: कलयुगी बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, फिर की ऐसी हरकत…लोग रह गए हैरान

0
2

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ क्षेत्र में कालीमठ घाटी से एक सामने आई वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया। यहाँ कालीमठ घाटी के बेडुला गांव के दो कलयुगी बेटों ने अपने पिता को मार डाला। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार बेडुला गांव के दो कलयुगी बेटों, अमित राणा और मनीष राणा, ने अपने पिता बलवीर सिंह (52) की बुधवार रात्रि को निर्ममता से हत्या कर दी। उसके बाद वे दोनों बृहस्पतिवार सुबह मृतक पिता की देह को जला रहे थे, तभी नदी किनारे उठता धुंआ देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दोनों उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद लोगों ने गुप्तकाशी पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है की दोनों बेटों में से एक पिता के साथ ही रहता था, जबकि दूसरा मुंबई में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। आसपास के लोगों का कहना है कि बड़ा बेटा जो मुंबई में काफी समय से रह रहा है वह करीब 15 सालों के बाद जब घर लौटा तो उसका व्यवहार बहुत अलग हो गया। गांव वालों का कहना है कि मुंबई में वह किसी गलत संगत का शिकार हो गया इसके बाद वह घर लौट आया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.