पंचायत चुनाव 2025: 12 जिलों में तीन हजार से अधिक आपत्तियों का निपटारा

देहरादून।उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियों की भरमार रहीं। 12 जिलों में तीन हजार से अधिक आपत्तियां मिली। अब आज, बुधवार को ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों में आरक्षण की स्थिति का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिससे आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सूत्रों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग कल यानी 19 मार्च को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बता दें प्रदेश के 12 जिलों में भारी संख्या में आपत्तियां दर्ज की गई थी। इनमें देहरादून से 302,अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277 आपत्तियां मिली है।
इसके अलावा चंपावत जिले में 337, पौड़ी में 354 रुद्रप्रयाग में 90, चमोली में 213, उत्तरकाशी में 283 और टिहरी जिले में 297 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। आयोग ने इन सभी पर विस्तार से विचार कर अंतिम निर्णय लिया है। आरक्षण सूची के प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।








