उत्तराखंड में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया दो दिनों के लिए बारिश अलर्ट

0
1

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 फरवरी से राज्य में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 26 और 27 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 फरवरी को देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

27 फरवरी को बागेश्वर और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेशभर में बारिश होने की आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से एक तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। जिसका असर पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में पड़ेगा। कुल मिलाके एक बार फिर उत्तराखंड में पारा लुढ़कने के आसार हैं।

तापमान की बात करें तो उत्तराखंड के चार प्रमुख शहरों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° डिग्री सेल्सियस है। हरिद्वार का अधिकतम तापमान देहरादून से 1 डिग्री ज्यादा 25° और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस है। रुद्रपुर का अधिकतम तापमान देहरादून के 2 डिग्री ज्यादा है. यहां अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.