उत्तराखंड: पूजा के चाकू से गला रेतकर हत्यारोपी मुश्ताक के घर पर चला बुलडोजर..

0
9

उधम सिंह नगर/सितारगंज। नानकमत्ता के बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल की नृशंस हत्यारोपी मुश्ताक अहमद पुत्री अली का सितारगंज के गौरखेड़ा में बने घर को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार की सुबह ध्वस्त कर दिया। ये जमीन एसटी वर्ग के व्यक्ति मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है और इस पर मुश्ताक के पिता अली अहमद ने अवैध रूप से मकान बनाया था।

बात दें कि बीते बुधवार को खटीमा में अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में एक युवती की सिर कटी सड़ी गली लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32) के रूप में हुई। वह करीब पांच माह से लापता थी और उसकी गुमशुदगी हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

पूजा का मुश्ताक के साथ वर्ष 2022 से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर आकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया था। इसका विरोध करने पर मुश्ताक ने पूजा को अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में ले जाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुश्ताक को सितारगंज से गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर नदन्ना से पूजा की सिर कटी लाश बरामद की थी। लेकिन उसका सिर बरामद नहीं हो सका था।

शनिवार को गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने की पुलिस ने मुश्ताक की निशानदेही पर कटे सिर की तलाश की सफलता नहीं मिली। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से पूजा का मोबाइल बरामद किया था। मृतका का गला काटने में प्रयुक्त चाकू अभियुक्त को उसकी बहन फूलबानो के घर से बरामद किया था। लेकिन उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं मिले।

Enews24x7 Team

Comments are closed.