उत्तराखंड: मंदिर जाने के लिए निकली बच्ची के साथ दुष्कर्म

0
1

ऊधमसिंह नगर। जिले के नानकमत्ता में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बालिका को बहला फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ मंदिर जा रही थी। ग्राम खेमपुर थाना नानकमत्ता निवासी लखविंदर सिंह उर्फ शामू उसे बहला फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की चीख सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलने पर नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की सहायता से नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 व पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.