उत्तराखंड: इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए मौसम अपडेट

0
1

देहरादून। उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप खिल रही है, तो कहीं बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा और कहीं-कही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तथा न्यूनमतम तापमान 29°C व 13°C के लगभग रहने की संभावना है।

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.