पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया उत्तराखंड सेलिब्रिटी लीग (UKCL) 2025 का शुभारंभ

देहरादून।पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून बलूनी क्रिकेट ग्राउंड, देहरादून में आज 24 से 30 दिसम्बर 2025 तक आयोजित उत्तराखण्ड सेलेब्रिटी लीग-2025 (UKCL) के शुभारंभ के अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड के फिल्म, कला और संस्कृति जगत के सितारों को क्रिकेट के मैदान में पूरे जोश और जुनून के साथ खेलते देखना बेहद गौरवपूर्ण और रोमांचक है।

केदारकांठा समिति, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित एवं SNN Films द्वारा प्रस्तुत इस प्रतिष्ठित लीग में प्रदेश की 8 सेलेब्रिटी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जो खेल के माध्यम से उत्तराखण्ड की प्रतिभा और ऊर्जा को नई पहचान देंगी, साथ ही उन्होंने आयोजक मंडली को हार्दिक बधाई एवं सभी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।








