उत्तराखंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, पति की मौत…पत्नी घायल

0
3

देहरादून।रविवार सुबह कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार अपनी कार से अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार चामड़ चील के पास उनकी कार खाई में जा गरी। हादसे में मायाराम पंवार की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सुशीला पंवार गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं।

थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया लेकिन चाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.