उत्तराखंड में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी, पाले से बढ़ेगी ठिठुरन…

0
1

देहरादून।दिसंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और पूरे देश में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम का पारा तो नीचे जा ही रहा है और दिन का तापमान भी अब कम होने लगा है। उत्तराखंड में दो दिन में पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विज्ञान पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। बुधवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.