उत्तराखंड: सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार

1
115

टिहरी। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं अब ताजा मामला टिहरी गढ़वाल से सामने आया है। यहाँ यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में 12 सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों को एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की सहायता से चिन्यालीसौड़ व कंडीसौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही TGMO की बस संख्या UK 10 पी ए 0059 उनियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 25 सवारियां मौजूद थे। जिसमे 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की सहायता से चिन्यालीसौड़ व कंडीसौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है।

घायलों के नाम पता

1 सुधीर गुप्ता पुत्र काशीनाथ गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई

2 बृजपाल सिंह पुत्र चतर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी

3 रोहित शुक्ला पुत्र कृपा शंकर शुक्ला उम्र 32 वर्ष निवासी गा घनसोली नई मुंबई

4 लक्ष्मी देवी पत्नी अनिल कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल

5 मनवीर रावत पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र 21

6 बीना देवी पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना उम्र 63 वर्ष

गजेंद्र सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष

8 अमरनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उम्र 58 वर्ष

9 सुनील गुसाई पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष

10 राम आशीष पासवान पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष

11 सुनील असवाल पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष

Enews24x7 Team

1 comment

  1. 888slot game 23 March, 2026 at 14:01

    Bạn có thể chơi cùng lúc nhiều slot khác nhau trên 888slot game nhờ tính năng đa tab. Đây là lợi thế lớn cho những ai muốn đa dạng hóa chiến lược và tăng cơ hội trúng thưởng. TONY03-18O

Leave a reply