उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन ने तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं,पढ़े पूरी खबर

0
28

देहरादून।Âउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदल दी हैं। बाकी परीक्षाओं की तिथि पूर्ववत रहेंगी। आयोग से जारी सूचना के मुताबिक, अनुदेशक इंप्लाइबिलिटी स्किल की परीक्षा एक दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होगी।

अनुदेशक पेंटर जनरल की परीक्षा 02 दिसंबर के बजाय 01 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगी। वही, अनुदेशक सर्वेयर की परीक्षा 13 दिसंबर के बजाय 02 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे की पाली में होगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.