अवैध शराब पीने से 33 लोगों की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती

0
77

कल्लाकुरिची। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 60 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देशी शराब अवैध थी। जिसमें ऐसा पदार्थ मिला था। जिसे पीने के बाद लोग सहन नहीं कर पाए और उनकी तबियत बिगड़ने से उनकी मौतें होने लगी।

जहरीली शराब पीने से मौतें…

लोगों का कहना है कि शराब जहरीली होने के कारण लोगों की मौतें हो रही है। इस मामले में पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब एक ड्रम यानी 200 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है।

शराब में मिला मेथनॉल, कलेक्टर एसपी पर कार्रवाई…

जांच में पता चला है कि शराब में मेथनॉल था। जो कि मानव शरीर के लिए काफी घातक होता है। इस मामले में सीएम एमके स्टालिन ने सीबी और सीआईडी जांच के आदेश दिये हैं। इसी के साथ कल्लाकुरिची जिले के अफसर श्रवण कुमार जातावध का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ 9 पुलिसवालों पर भी निलंबन की गाज गिरी है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दु:ख…

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यपाल ने व्यक्त किया दु:ख….

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने इस हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत से बहुत दु:ख हुआ है। कई लोग गंभीर अवस्था में है। शोक संतृप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Enews24x7 Team

0 comments

  1. cats eye 12 March, 2025 at 20:32 Reply

    Your comment is awaiting moderation.

    I liked up to you will obtain carried out right here. The caricature is attractive, your authored material stylish. nevertheless, you command get bought an impatience over that you would like be delivering the following. ill unquestionably come further earlier once more since exactly the same just about very often inside case you defend this increase.

Leave a reply