देहरादून: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, मालिक समेत 4 गिरफ्तार

0
3

देहरादून।राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर ये कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मौके से आठ युवतियों का रेस्क्यू किया है।

एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली कि चकराता रोड स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को एक्शन के निर्देश दिए। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली कैंट की संयुक्त टीम ने चकराता रोड स्थित स्पा एंड सैलून सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष व 2 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। उनके पास से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर से 4 आरोपी अनुज सिंह (मालिक), सागर चौधरी (संचालक), अभय नयन (ग्राहक) और विपिन धनखड़ (ग्राहक) को गिरफ्तार किया, साथ ही स्पा सेंटर में कार्यरत 8 पीड़िताओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.