उत्तराखंड: लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, पांच दूल्हों से कर चुकी है शादी…मचा हड़कंप

रुद्रपुर।उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शादी के नाम पर ठगी कर फरार होने वाली एक लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। महिला को पुलिस ने मई माह में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बीमारी के बाद लक्षणों के आधार पर कराई गई जांच में एचआईवी पॉजीटिव पाई गई।
मिलीं जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है।
नोडल अधिकारी व एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के डॉक्टर राजेश आर्य ने बताया कि कुछ समय पूर्व भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया गया था. साथ ही पूर्व में एचआईवी से ग्रसित मरीजों की सूची जुटाई गई थी, जो लोग इलाज नहीं ले रहे थे। सूची में लुटेरी दुल्हन का नाम भी शामिल था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यूपी के चिकित्सकों से संपर्क कर मामले की जानकारी देते हुए इलाज देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब महिला पॉजिटिव आई थी तो टीम ने महिला से संपर्क किया था। कुछ समय बाद उक्त महिला का फोन बंद कर गायब हो गई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच करने की अपील की। डॉक्टर राजेश ने बताया कि महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच कर संक्रमित को दवाई उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही जेल में बंद महिला को चिकित्सा टीम इलाज दे रही है
पुलिस सूत्रों की माने तो लुटेरी दुल्हन ने तितावी पुलिस के सामने इस बात को कबूल किया कि वह अपने गैंग के साथ पांच लोगों से शादी कर चुकी है। इसके अलावा उसके सम्पर्क में जाने अनजाने में कुछ अन्य लोग भी आए थे। एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपने टेस्ट कराए हैं। जिसके बाद तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी भी अदालत से स्वीकृत हो चुकी है।इस मामले को यूपी व उत्तराखंड के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।