बीजेपी की उत्तराखंड पंचायत चुनावों में धमाकेदार जीत, 12 में से 10 जिला पंचायत सीटों पर कब्जा

0
2

देहरादून। उत्तराखंड में हालिया पंचायत चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 12 में से 10 जिला पंचायत सीटें, करीब 60% ब्लॉक प्रमुख और लगभग 70% ग्राम प्रधान पद अपने नाम किए। बीजेपी ने इस सफलता का श्रेय विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को दिया।

नैनीताल सीट पर मतगणना दोबारा होने के कारण नतीजे फिलहाल रोक दिए गए हैं, जबकि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में होंगे। वहीं देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष पद बार कांग्रेस का डंका बोला।

किस जिले में कौन अध्यक्ष

  • टिहरी इशिता सजवाण भाजपा
  • यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा
  • चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा
  • पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा
  • उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा
  • चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
  • अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
  • रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
  • पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
  • बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
  • देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस
Enews24x7 Team

Comments are closed.