उत्तराखंड के इन जिलों में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, अलर्ट जारी

0
2

देहरादून।उत्तराखंड में बीते 4 दिनों से बारिश देखने के लिए मिल रही है। चारधाम से लेकर कैंची धाम तक के दर्शन के लिए श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली और नदी-नाले उफान पर बहते दिखाई दिए। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है, साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों व चमोली, रुद्रप्रयाग जनपदों के अधिकांश स्थानों और प्रदेश के शेष जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भार से बहुत गरज के साथ आकाशीय बिजली चमने के साथ बारिश हो सकती है। तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चंपावत, चमोल व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ एक या दो दौर तीव्र बारिश हो सकती है। तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.