हाईकोर्ट की रोक से टली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी परीक्षा, अब ये है अगली तारीख

0
2

देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी पदों के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 6 जुलाई 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे टालकर नई तिथि 27 जुलाई 2025 घोषित की गई है।

पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी पद पर होने वाली इस भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा पूर्व में ही कराई जा चुकी है। शारीरिक परीक्षा को 24 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक प्रदेश के 17 परीक्षण केंद्रों में आयोजित किया गया था।

लेकिन शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा परिणाम के खिलाफ उच्च न्यायालय में चुनौंती दायर होने के बाद हाईकोर्ट ने परिणाम पर रोक लगाई है। इसी को देखते हुए अब आयोग ने भी प्रस्तावित तारीख को स्थगित कर अगली तारीख जारी की है। इस साल पुलिस की आरक्षी पद पर होने वाली इस भर्ती को महत्वपूर्ण माना जा रहा था, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत करीब 2000 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती करवाई जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.