मसूरी: जाम में फंसने से पर्यटक की मौत, साथियों के साथ आए थे घूमने

0
2

मसूरी।पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आए बुजुर्ग पर्यटक की तबियत बिगड़ने पर समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन पर्यटन सीजन में बढ़े दबाव और अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

मृतक के रिश्तेदार अर्जुन कपूर ने बताया कि दिल्ली से उनके चाचा 62 वर्षीय कमल किशोर टंडन अन्य रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आए थे। वह लाइब्रेरी क्षेत्र में ठहरे थे। बृहस्पतिवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बारिश और ठंड के कारण संभवत हार्टअटैक आया था। उन्होने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन देहरादून से एंबुलेंस के मसूरी आने में काफी वक्त लग सकता था तो उन्होंने अन्य वाहन से लेकर चले गए, लेकिन करीब पौन घंटे तक वह जाम में फंसे रहे। जब तक अस्पताल पहुंचे कमल किशोर का निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी मदद तो की, लेकिन जाम बहुत ज्यादा था। शासन-प्रशासन को पर्यटकों के लिए अस्पताल, मेडिकल सुविधा का भी प्रचार करना चाहिए। होटलों में मेडिकल किट होनी चाहिए। कहा कि भारी वाहनों को किंग्रेग से ऊपर नहीं आने देना चाहिए।

Enews24x7 Team

Comments are closed.