उत्तराखंड में बकरीद मना रहे युवक की गला रेतकर की निर्मम हत्या

0
2

मंगलौर/रुड़की।उत्तराखंड में ईद के दिन मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मृतक से किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेना चाहता था।

घटना के बाद आरोपी खुद पहुंचा चौकी दरअसल मंगलौर में एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि कस्बा क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा। उधर घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में सूचना साहिल के परिजनों तक पहुंची तो परिजन भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

हत्या के पीछे पुरानी घटना: घटनास्थल पर साहिल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। साहिल को लहूलुहान हालत में देख परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि आरोपी रियासत के बेटे की एक वर्ष पूर्व गंगनहर में डूबकर मौत हो गई थी। रियासत को शक था कि साहिल ने उसे डुबाकर मारा है।

हिरासत में आरोपी: वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साहिल के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मौके पर मंगलौर सीओ और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल पहुंच गए। उन्होंने अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.