उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर होगी बारिश, अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने अनुमान उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी। वहीं 2 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल के 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। एक जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
इन जिलों में होगी बारिश
गढ़वाल मंडल के जिन 4 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले शामिल हैं। जिन 2 जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश का अनुमान है, उनमें टिहरी गढ़वाल और पौड़ी जिले शामिल हैं। कुमाऊं मंडल में जिन 4 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं।
आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व दस जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।








