उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

0
2

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम बदल गया है जिससे देहरादून समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई स्थानों व शेष अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।

वहीं तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई गई है। मैदानी जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती हैं। तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है।

राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है।तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 22°C के लगभग रहने की संभावना है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.