महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित हुई तिथि, इस तारीख को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

0
1

देहरादून।उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे, इसका ऐलान हो गया है। इस साल 2 मई को सुबह 7 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया। इसके लिए केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंच गए थे। पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह छह बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा केदार को बाल भोग, महाभोग लगाते हुए आरती की गई। इसके उपरांत रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाने की तिथि घोषित की गई।

Enews24x7 Team

Comments are closed.