हरिद्वार: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
1

हरिद्वार।बहादराबाद में नहर की पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.