रुड़की में बवाल: दो पक्षों में जमकर चले ईंट और पत्थर, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

0
2

रुड़की।हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलौर कस्बे में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट और पत्थर चलने लगे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन मंगलौर कस्बे में एक रिक्शा चालक अपने रिक्शे को लेकर मोहल्ले के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, इसी दौरान वहां पर खड़े एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिक्शा चालक के अनुसार उक्त व्यक्ति उसे घूरा रहा था, लेकिन उस व्यक्ति के अनुसार वह रिक्शा तेज चला रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी और फिर आपस में मारपीट हो गई। मारपीट होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर बीच बचाव किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को वहां से हटाया गया। लेकिन देर शाम दोनों पक्षों के लोग काफी संख्या में आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि पथराव में दो राहगीर समेत कई लोग घायल हुए हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि इस विवाद के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसको देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और एक ही समुदाय से हैं। रिक्शा तेज चलाने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था फिलहाल मामला शांत है। घटना में अभी तक घायलों की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.