रोहिंग्या मुसलमानों की खातिर सीएए का विरोध कर रही कांग्रेस : अजय

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों के लिए है, लेकिन कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है, इसलिए विरोध कर रही है। वह आज मंगलवार को यहां मीडिया से वार्ता कर रहे थे।
इस दौरान भट्ट ने दावा किया कि वर्ष 2019 भाजपा के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा। पार्टी ने पहली बार लोकसभा की पांचों सीटों को लगातार जीतने का श्रेय हासिल किया।इसके बाद पार्टी ने 11 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया। सात में से पांच नगर निगम भाजपा ने जीते। अजय ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई है और आने वाले साल में इसमें और बढ़ोतरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here