वनखंडी महादेव मंदिर में सीएम धामी ने किया जलाभिषेक, मेले का भी किया शुभारंभ

खटीमा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ खटीमा में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाखों लोगों की आस्था का केंद्र प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर को दिव्य व भव्य बनाए जाने की बात कही, साथ ही प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि लंबे समय से बाबा वनखंडी महादेव के शिवरात्रि पर दर्शन का उन्हे सौभाग्य मिलता रहा है। राज्य सरकार खटीमा के प्राचीन वनखंडी मंदिर को भव्य व दिव्य बनाने के प्रयास कर रही है।
उन्होंने उत्तराखंड के सभी मंदिरों को मंदिर माला से मिशन से जोड़ने की बात कही। बता दें कि वनखंडी महादेव मंदिर में हर साल शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है, जो करीब 12 दिनों तक चलता है। इस मेले में उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के भी भक्त आते है।








