ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के पास हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

0
1

नई टिहरी।राष्ट्रीय राजमार्ग-खाड़ी पर चम्बा के पास नगणी के समीप एक बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में दोनों लोगों की मौत हो गई। घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बस हादसा नागनी और आमसेरा के बीच हुआ है। विश्वनाथ सेवा बस घनसाली के घुत्तू से देहरादून जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो पुरूष शामिल हैं। जिन्हे निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद खाड़ी/नरेंद्रनगर हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.